फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Going forward, clashed car vehicle.

आगे जा रहे वाहन से भिड़ी कार, तीन मरे

Tue, 21 Jun 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 21 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Going forward, clashed car vehicle.
कार एक्‍ससीडेंट - फोटो : Desk

मेरठ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली के पास मंगलवार की सुबह तकरीबन छह बजे तेज रफ्तार कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरठ जिले के कस्बा जानी निवासी एक ही खानदान के कुछ लोग टावर और चिमनी लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चार लोग कार से  अपने औजारों के साथ अलीगढ़ जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गांव कैली के पास तेज रफ्तार आगे जा रहे किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में जानी निवासी साजिद (30) पुत्र अमजद, आबिद (35) पुत्र अल्ताफ और इरफान (50) पुत्र जमीरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। यूसुफ  पुत्र मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी, उसका चालक वाहन समेत भाग गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कार को काटकर मृतकों और घायल को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने घायल से जानकारी कर उनके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। घायल को मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मृतक इरफान के भतीजे शादाब ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ खरखौदा (मेरठ) थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed