{"_id":"5765650e4f1c1bb26511f280","slug":"girl-went-to-the-families-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद युवती से मिलने गए परिजनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामद युवती से मिलने गए परिजनों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
रात भर थाने में युवती बैठाने का कारण पूछने पर बिगड़ी बात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 दिन पहले अगवा हुई युवती को पुलिस ने शुक्रवार को सपनावत नहर पटरी से बरामद कर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि जब परिजन शनिवार को युवती से मिलने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटकर थाने से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने थाने में हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पुलिस रातभर युवती को थाने में बैठाने का कारण पूछा था। गांव सालेपुर कोटला निवासी शाबिर की पुत्री को 16 दिन पूर्व गांव के तीन युवक अपहरण कर ले गए थे।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाना धौलाना में दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम युवती को धौलाना पुलिस ने सपनावत नहर पुल के पास से बरामद कर लिया और उसे महिला थाने भेज दिया। शनिवार सुबह परिजनों को इस बात का पता लगा तो वह महिला थाने पहुंच गए
विज्ञापन
और युवती से मिलने की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटकर थाने से बाहर निकाल दिया।
इसी दौरान वहां भीड़ एकत्रित हुई तो पुलिसकर्मी आनन फानन में युवती के बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की पिटाई में युवती की खाला विकलांग सलमा और मामा रमजान घायल हो गए हैं।
इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। उन्होंने तो सिर्फ पुलिस से यह पूछा था कि युवती को रातभर थाने में क्यों बैठाया गया। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।