फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gang rape and murder of woman after robbery.

गैंगरेप व लूट के बाद महिला की गला दबा कर हत्या

Fri, 12 Aug 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 12 Aug 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Gang rape and murder of woman after robbery.
महिला की गैंगरेप और लूटपाट के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली महिला की गैंगरेप और लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। सुबह करीब 11 बजे गन्ने के खेत में महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी ने जांच के लिए टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद से पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके से सैंपल लिए। एसपी ने फिलहाल गैंगरेप और लूट से इंकार किया है। जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली थी।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे तक भी जब वह वापस नहीं आई तो उसके पति ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चला। करीब 10 बजे महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। सुबह 11 बजे के आसपास ग्रामीणों को महिला का शव अर्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही हाफिजपुर एसओ संयज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक महिला के कपड़े फटे हुए थे।

उसके शरीर से नथ, कुंडल, मंगलसूत्र और पाजेब भी गायब थे। पीड़ित परिवार ने महिला के साथ गैंगरेप और लूटपाट की आशंका जताई है। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ के दौरान पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से भी गैंगरेप और लूटपाट की बात दोहराई। डीएम और एसपी ने मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया है। गाजियाबाद से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं।


एसपी अलंकृता सिंह ने महिला के साथ लूट और गैंगरेप की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक यह भी कहना मुश्किल है कि महिला की हत्या हुई है या स्वाभाविक मौत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed