{"_id":"be76c2d73f77010e2f7cfc9a06d41ecc","slug":"galand-woman-hostage-in-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालंद में महिला को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गालंद में महिला को बंधक बनाकर लूट
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
गालंद गांव में फोटोग्राफर की पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने कैश और जेवर लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गालंद गांव निवासी रवि पुत्र तेजपाल फोटोग्राफी करता है। वह मंगलवार रात किसी शादी-समारोह में काम करने गया था। तभी बदमाशों ने उसके घर में धावा बोल दिया।
बदमाशों ने उसकी पत्नी रेखा को गन प्वाइंट पर लेकर 30 हजार रुपये, सोने की बाली, चांदी की तगड़ी, एक जोड़ी पाजेब आदि लूट ली।
लूट के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तब रेखा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के घरोें के लोग पहुंचे और बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उधर, कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर आएगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।