{"_id":"58136a954f1c1b975ebc25a0","slug":"four-killed-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
हादसों में चार लोगों की जान गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर अलग-अलग जगह हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। इन्हें हायर सेंटर मेरठ और हापुड़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गढ़-मेरठ रोड स्थित नाजिम कालोनी में रहने वाले बुनियाद खां का बेटा शकील (32) रोडवेज बस डिपो के बाहर ठिया लगाकर सब्जी बेचता था। बृहस्पतिवार रात वह अपने भाई के साथ ब्रजघाट से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शकील बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचने से पहले ही शकील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना सिंभावली क्षेत्र में बुकलाना और नवादा के पास नहर पटरी वाले रास्ते पर हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गौरव (18) पुत्र कुंवरपाल निवासी भगवानपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
दूधियों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के चाचा वीरपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तीसरी घटना बृहस्पतिवार देर रात गढ़-चौपला पर अंबेडकर गेट के पास हुई।
यहां मेरठ जा रहा मनोज (24) पुत्र सतीश निवासी ढोलपुर थाना बहादुरगढ़, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। मेरठ ले जाते वक्त घायल ने दम तोड़ दिया।
वहीं पिलखुवा में नेशनल हाईवे पर गालंद बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार पाइप फैक्ट्री कर्मचारी रामयश विश्वकर्मा (48), निवासी मुंगरा बादशाहपुर गांव, जौनपुर को कुचल दिया।
हादसे में रामयश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
चौथी घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सिंभावली थाने के सामने हाईवे पर हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
वहां से दोनों को हायर सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। पांचवीं घटना ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई। यहां डग्गामार बस ने कार को साइड मार दी। हादसे में कार से दिल्ली के शहादरा में बेटी से मिलने जा रहे हरपाल सिंह,
उनकी पत्नी सुनीता और चालक हसनैन निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए। उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने हरपाल और हसनैन को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।