{"_id":"59020fa24f1c1baf2bc0cbd7","slug":"four-children-kidnapped-by-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी सहित चार बच्चों के अपहरण से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी सहित चार बच्चों के अपहरण से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम में बुधवार को किशोरी सहित चार बच्चों के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात किशोरी को हापुड़ व अन्य को फरीदाबाद स्थित एक घर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मामले में तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। अपहरण क्यों और कैसे किया गया, पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी कक्षा दस और कक्षा छह की दो छात्राएं बुधवार सुबह गढ़ रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थीं। दोपहर तक दोनों नहीं लौटीं। इसी दौरान कक्षा आठ की एक छात्रा व उसके साथ बाजार गया दस वर्षीय भाई भी अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन
एक साथ मोहल्ले के चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सभी को अंतिम बार मोहल्ले के ही दो किशोरों के साथ देखा गया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसके बाद देर रात दसवीं कक्षा में अध्ययनरत किशोरी को मोहल्ले से ही आरोपी के घर से और तीन को फरीदाबाद स्थित उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद कर लिया गया। परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
तीनों आरोपी नाबालिग हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी बच्चों का किस उद्देश्य से और कैसे अपहरण किया गया, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से जुड़े कुछ तथ्य संदिग्ध हैं, जिनकी जांच की जा रही है।