{"_id":"590e28cc4f1c1b1c54441235","slug":"four-bodies-of-four-unidentified-young-men-in-a-month-get-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में चार अज्ञात युवतियों के शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में चार अज्ञात युवतियों के शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sun, 07 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने से सनसनी
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह में चार अज्ञात युवतियों के शव महज तीन किलोमीटर के दायरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इससे यह सवाल भी पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है कि कहीं कोई सीरियल किलर तो सक्रिय नहीं है? वहीं शवों में दो का अर्द्धनग्न हालत में होना भी अपने आप में एक गंभीर मामला है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलडेहरा की ड्रेन से लेकर रजापुर में अनूपशहर नहर शाखा के बीच अज्ञात युवतियों के शव मिलने का सनसनीखेज सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आसपास के गांवों में सनसनी फैली हुई है,
विज्ञापन
जिसके चलते कामकाजी महिलाओं समेत बाहरी स्थानों के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं में भी अजीब सी दहशत है। महज चार किलोमीटर दायरे में एक माह के भीतर चार अज्ञात युवतियों के शव बरामद हो चुके हैं,
विज्ञापन
जिनमें दो युवतियों के शव अर्द्धनग्न हालत में थे और एक की हत्या उसी की चुनरी के फंदे से गला घोटकर की गई थी। हरोड़ा के पास नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में शनिवार को मिले शव से पहले 2 मई और 23 अप्रैल को नहर में दो अज्ञात युवतियों के अर्द्धनग्न शव बरामद हुए थे।
इसके अलावा महज एक किलोमीटर दूरी पर गांव खागोई के जंगल से निकल रही फुलडेहरा ड्रेन में 6 अप्रैल को 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। जिससे लोगों में यह चर्चा भी जोरों पर चल रही है कि कहीं कोई सीरियल किलर तो सक्रिय नहीं है,
जो आसपास के जनपदों की युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर राज खुलने के डर से हत्या कर शवों को यहां फेंक देता है। एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि अज्ञात युवतियों के शव मिलने के विषय में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। बहुत जल्द सारी हकीकत का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।