{"_id":"574333eb4f1c1bb515691300","slug":"flat-wall-collapsed-injuring-three-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 23 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गढ़ के मीरा रेती से होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे को जाने वाले महमाई रोड पर इतवारी प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा है। सोमवार शाम बारिश के साथ तेज आंधी चलने से मकान की दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
वहां काम कर रहे मजदूर जितेंद्र, राकेश और अनिल दीवार के मलबे में दब गए। जिससे अफरा तफरी मच गई और खबर लगते ही आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। दर्जनों ग्रामीण आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसमें दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों मजदूर मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।