{"_id":"81bfaaed7d2173bc57f7467eebe74527","slug":"five-hours-jams-nh-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे जाम रहा एनएच-24 ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घंटे जाम रहा एनएच-24
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-24 की एक लेन का पुनर्निर्माण के चलते शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की तीन किमी लंबी लाइन लग गई। दोपहर 12 बजे लगा जाम शाम पांच बजे के बाद खुल पाया। उसके बाद भी हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गढ़-ब्रजघाट जा रहे श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। यातायात और कोतवाली पुलिस को भी जाम खुलवाने खासी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली क्षेत्र में रामपुर कट से निजामपुर तक एनएच-24 की एक लेन का पुनर्निर्माण चल रहा है।
हाईवे के इस भाग से गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की ओर वाहन जाते हैं। इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्ट भी किया था। शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे-24 पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन तीन किमी तक पहुंच, जो निजामपुर तिराहा और गांव अच्छेजा तक लग गई।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक जाम लगा रहा। इसमें गंगा स्नान के लिए आ-जा रहे भक्त भी फंसे रहे। सूचना पर यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर पांच घंटे बाद जाम खुलवा सके।
एनएच-24 पर की एक साइड बनने के कारण जाम लग गया था। इसलिए हाईवे पर डायवर्जन किया गया था, लेकिन दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर डायवर्जन के लिए रखे संकेतक हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। - योगेंद्र मलिक, यातायात प्रभारी