{"_id":"58f6314e4f1c1b0b52471046","slug":"first-struggle-to-get-shaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शेविंग कराने को लेकर संघर्ष, 4 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले शेविंग कराने को लेकर संघर्ष, 4 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शेविंग कराने को लेकर दो समुदायों के युवकों में संघर्ष हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। दो समुदायों का मामला होने से तनाव है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेयर ड्रेसर की दुकान पर गांव का ही परवेज अपने रिश्तेदार नदीम को लेकर पहुंचा। जहां पहले से ही गांव का राजबीर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
परवेज अपने साथ आए मेहमान को बारात में जाने के लिए पहले शेविंग कराने की बात कहने लगे, लेकिन राजबीर पहले शेविंग कराने की जिद पर अड़ा गया। दोनोें के बीच की कहासुनी कुछ ही देर बाद मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
पता लगते ही दोनों पक्षों के कई लोग लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए और एक-दूसरे से भिड़ गए। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में राजबीर, अमित, परवेज और हसरत घायल हो गए। दो समुदायों का मामला होने से तनाव व्याप्त है।
सूचना पर कोतवाली में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर घरों को लौटा दिया।
चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि गांव में तनाव जैसी कोई भी स्थिति नहीं है। दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच की जा रही है।