{"_id":"570fb10b4f1c1b232f4a6aba","slug":"fire-service-memorial-day-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस में दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन केंद्र पर बृहस्पतिवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत भी गई।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र की ओर से 20 अप्रैल तक लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। अग्निशमन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में दमकल कर्मियों ने परेड निकाली। परेड में शामिल दमकल कर्मियों ने मुंबई में शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पिन फ्लैग लगाए गए। सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति वर्ष अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर शहर और देहात क्षेत्र में पंफलेट बांट कर, गोष्ठी करके लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। स्कूलों में भी कार्यक्रम होंगे।