फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FIR on Doctor.

डॉक्टर पर दर्ज एफआईआर खत्म कराने को जुटे वकील

Tue, 05 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 05 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR on Doctor.
बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एएसपी से मिला और अधिवक्ता अकबर अली के डॉक्टर बेटे के खिलाफ हाफिजपुर थाने में दर्ज एफआईआर को खत्म कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह फर्जी रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव शाहिद हुसैन, अकबर अली, धनश्याम गुप्ता, जयभगवान सैनी, मैनपाल गुर्जर, यतीश शर्मा एएसपी से मिले।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता अकबर अली के पुत्र डा .मोहम्मद असलम के खिलाफ हाफिजपुर थाने में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट लिखाई गई थी।

डा. असलम एमबीबीएस हैं और मुरादाबाद में प्रैक्टिस करते हैं। वह 10 से 14 दिसंबर तक जयपुर में एक कांफ्रेंस में भाग लेने गए थे। जबकि घटना 13 दिसंबर की है। चाहे तो जयपुर से जानकारी करा लें और मोबाइल की लोकेशन निकलवा ली जाए।
विज्ञापन


सभी आवश्यक साक्ष्य पुलिस को 16 दिसंबर को पहले दिए जा चुके हैं। उनका कहना है कि अधिवक्ता के पुत्र के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को खत्म कराया जाए, अन्यथा अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। निर्दोष पाए जाने पर मोहम्मद असलम के खिलाफ रिपोर्ट कैंसल की जाएगी।

13 दिसंबर को बड़ौदा सिहानी गांव में प्रधानी चुनाव का परिणाम घोषित होने पर विजय जुलूस में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। घटना में दो महिलाएं घायल हुई थीं, इसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।

आरोप है कि उक्त घटना में वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न कर चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed