{"_id":"58541eea4f1c1bf951649793","slug":"financier-operatives-seized-the-car-robbed-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर के गुर्गों ने छीनी कार, हल्ला मचा लूट का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर के गुर्गों ने छीनी कार, हल्ला मचा लूट का
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थि विसर्जन के लिए गढ़ गंगा जा रहे एक युवक से फाइनेंसर के गुर्गों ने एनएच-24 पर कार छीन ली। उधर, किसी ने कार लूट की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाडे़ कार लूट की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद फाइनेंसर के गुर्गों को चेतावनी देकर कार पीड़ित को वापस दिला दी।
विज्ञापन
तिलक नगर, दिल्ली निवासी हेम प्रकाश हलवाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिल्ली में उनके जीजा श्याम सुंदर का निधन हो गया था। उनकी अस्थियां लेकर वह विसर्जन के लिए परिवार के साथ गढ़ गंगा जा रहे थे।
विज्ञापन
लालकुआं के पास एनएच-24 पर कार सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और कार समेत उन्हें एक लाल कुआं क्षेत्र के एक फार्महाउस पर ले गए। इसी बीच किसी राहगीर ने कार लूट की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
कविनगर पुलिस पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करते हुए फार्म हाउस तक जा पहुंची। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि हेम प्रकाश ने बताया कि वह अपने पिता और जीजा की बीमारी के चलते लोन की किस्त जमा नहीं कर पाए हैं।
इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की गाड़ी वापस दिलवा दी और फाइनेंसर के गुर्गों को चेतावनी दी कि आइंदा से वह गाड़ी को कब्जे में लेने से पहले एक नोटिस जारी करें।