{"_id":"584054724f1c1b0c1ede7a82","slug":"father-injured-schoolgirl-raped-telling-with-second-try","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को घायल बताकर छात्रा से दुष्कर्म, दूसरी के साथ कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को घायल बताकर छात्रा से दुष्कर्म, दूसरी के साथ कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक गांव के जूनियर हाईस्कूल की स्टूडेंट को धोखे से बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी छात्रा के पिता को हादसे में घायल होने की जानकारी देकर उसको अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोपी ने जंगल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया और उसको लहूलुहान छोड़कर भाग गया। एक किशोरी से दुष्कर्म और दूसरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। एक गांव में दूध लेने जा रही किशोरी को गांव के ही अधेड़ ने रास्ते से जबरन घसीटकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए। राहगीरों ने उसके चुंगल से किशोरी को छुड़ाया और उसे जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार एक गांव के जूनियर हाईस्कूल की स्टूडेंट को इंटरवल के दौरान गुलफाम नाम के युवक ने धोखे से बुलाया।
विज्ञापन
उससे कहा कि तेरे पिता ने फैक्ट्री पर बुलाया है। उनको चोट लग गई है। घर के और लोग भी वहां पहुंच गए हैं। मासूम धोखेबाज के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। रास्ते में मौका पाकर उसने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया।
रोती बिलखती किशोरी बदहवासी में घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुलफाम के खिलाफ धारा 376 ,511,7/8 पास्को अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक किशोरी गांव के बाहरी तरफ दूध लेने जा रही थी। गांव के ही प्रमोद ने उसको दबोच लिया और घसीटकर पास के खेत में ले गया। उसने किशोरी के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसको प्रमोद के कब्जे से छुड़ाया। ग्रामीणों ने प्रमोद की जमकर धुनाई कर उसको पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।