{"_id":"5814cd8a4f1c1b944ebc548c","slug":"farmers-found-bodies-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान का मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
शवों की खोज करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनावत पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव नरैना में तीन दिन पूर्व घर से लापता किसान का शव नहर में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस को गांव नरैना के पास नहर में किसी का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की तो पता चला की शव तीन दिन पूर्व लापता किसान रामभूल सिंह का है ।
विज्ञापन
एसओ संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बतादें कि गांव निवासी रामभूल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह बीते बुधवार को रात 10 बजे खाना खाने के बाद घूमने निकला था।
विज्ञापन
लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चला। पत्नी मंजू देवी ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।