फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer and two of cold death.

ठंड से किसान समेत दो की मौत

Fri, 15 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
farmer and two of cold death.
सिंभावली तहसील के गांव दरियापुर में ठंड से एक किसान समेत दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मृतकों के परिजनों को कहना है कि मौत का कारण सर्दी लगना है, जबकि तहसील प्रशासन इस बात से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली के गांव दरियापुर में किसान राजपाल सिंह (60) परिवार में रहता था। राजपाल की बृहस्पतिवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। उसके बेटोें का कहना है कि पिता को तीन दिन पहले खेत पर जाने के दौरान ठंड लग गई थी, तब से वे बीमार थे।
विज्ञापन


वहीं दरियापुर में ही स्व.सरजीत सिंह की पत्नी सुशीला देवी (58)की बुधवार रात मौत हो गई। जो तीन बेटों की मां थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार रात सुशीला देवी को ठंड लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों श्रीपाल, ज्ञानचंद, सोमवीर, ओमवीर, बिजेंद्र पूनिया, सुरेंद्र पूनिया, संजीव धर्मपाल, जयवीर सिंह का कहना है कि मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, ठंड लगी होगी।

एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि गांव दरियापुर में सुशीला देवी और किसान राजपाल सिंह की मौत सर्दी की बजाए बीमारी से हुई है। मामले में जांच करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed