फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Entered the house of the sabotage, indecency with a woman.

घर में घुसकर की तोड़फोड़, महिला से अभद्रता

Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 15 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मोहल्ले के ही लोगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दबंगों ने महिला से अभद्रता की।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे मोहल्ला कोटला सादात निवासी राजकुमार ने बताया कि 02 अगस्त को उसकी पुत्री को मोहल्ले के ही कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए।

उसी दिन उसने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी थी। बाद में उसकी पुत्री ने मोहल्ले के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब युवती को ले जाने वाले लोग उसे मकान छोड़कर कहीं और जाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो वह लोग सोमवार शाम उसके घर में जबरन घुस आए। उस वक्त घर में उसकी पत्नी बोबी मौजूद थी।

आरोप है कि जब पत्नी ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर उससे अभद्रता की। एसपी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश देहात पुलिस को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed