{"_id":"58f626314f1c1b38744724ab","slug":"e-rickshaw-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र में असौड़ा मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक से ई रिक्शा व पांच सौ रुपये की नकदी लूट ली। फिर चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिए। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी पवन रामगंज निवासी संजय की ई-रिक्शा किराए पर चलाते हैं। मंगलवार दोपहर मोदीनगर रोड से तीन लोगों ने सौ रुपये में असौड़ा गांव के लिए ई रिक्शा बुक किया। इसके बाद तीनों सवार होकर असौड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
तीनों युवकों ने किसी काम का बहाना बनाते हुए रिक्शा को टियाला की ओर ले जाने के लिए कहा। जैसे चालक ई रिक्शा लेकर असौड़ा से बाहर निकलकर किठौर रोड नर्सरी के पास पहुंचा। तीनों बदमाशों ने तमंचे के बल पर रिक्शा को रोक लिया।
विज्ञापन
और पवन को बांधकर उसे खेत में डाल दिया। बदमाश ई रिक्शा व उसकी जेब में रखे पांच सौ रुपये लूटकर किठौर की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने खुद को बंधन मुक्त कर रिक्शा मालिक को इसकी जानकारी दी।
पीड़ित ने मामले की तहरीर देहात थाने में दी है। साइलो चौकी इंचार्ज विनय आजाद का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। आसपास के क्षेत्र में मामले की जांच करायी जा रही है।