{"_id":"580cd8a44f1c1bc877bc1a8a","slug":"driver-car-dealer-hostage-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर खेड़ा गेट के पास शनिवार रात चार बदमाशों ने एक व्यापारी के ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट ली। वारदात के बाद ड्राइवर को बदमाश मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में फेंककर भाग गए। कार लूट की सूचना पर पुलिस हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी ब्रजकिशोर पिलखुवा में खल-चूरी के विक्रेता हैं। विशाल शर्मा निवासी डासना उनकी कार का ड्राइवर है। विशाल ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे वह दुकान के बाहर कार को लेकर खड़ा था। इसी दौरान चार बदमाश वहां आए उसे गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाश मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में ड्राइवर को कार से फेंककर भाग गए। पीड़ित ने फोन से घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और कार मालिक को दी। कार लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।