{"_id":"584450414f1c1bb54fa86394","slug":"dggamar-buses-stoned-sabotage-operations-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बसों के संचालन की रंजिश में पथराव और तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार बसों के संचालन की रंजिश में पथराव और तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में पथराव और तोड़फोड़
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर डग्गामार बसों के संचालन की रंजिश में मेरठ के लोगों ने सिंभावली में पथराव कर बस में तोड़फोड़ कर दी। पथराव से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री पत्कर लगने से लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
बदहवास चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस तहरीर न आने की बात कहकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है।बता दें कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सैकड़ों डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन और परिवहन अफसरों की जेब गरम होने से इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। बसों को पहले चलाने और यात्री बैठाने को लेकर चालक-परिचालक और बस मालिकों के बीच रंजिश चलती रहती है।
विज्ञापन
इसके चलते शनिवार रात करीब 12 बजे दिल्ली से मुरादाबाद जा रही बस को मेरठ से कारों में सवार होकर आए लोगों ने सिंभावली क्षेत्र में रोक लिया। उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर बस के शीशे तोड़ डाले।
बदहवास चालक बस लेकर भागने लगा तो उस पर पथराव कर दिया। इससे बस में सवार मुहब्बत अली, उसकी मां अनवरी, बेटा इरशाद, वीरपाल, अंकित, हैप्पी निवासी मुरादाबाद समेत कई यात्री घायल हो गईं।
गढ़ के एक ढाबे पर बस रोककर चालक ने अपने मालिक को सूचना दी। पुलिस इस घटना में तहरीर न आने का हवाला देकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि शनिवार रात बस में तोड़फोड़ करने और पथराव में मुरादाबाद के यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।
बसों के संचालन को लेकर मालिकों समेत चालक-परिचालकों में मारपीट होना सामान्य बात है। इस घटना में तहरीर नहीं मिली है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
हाईवे पर चलने वाली निजी और डग्गामार बसों से कुछ दबंग वसूली करते हैं। वसूली में आनाकानी करने वाले चालकों के साथ मारपीट करते हैं। दिल्ली से लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों के चालक अख्तर, जमील,
वीरसिंह ने रास्ते में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। एसआई हरिनंदन शर्मा का कहना है कि बस चालकों ने हबीबुर, इकरार अठसैनी और हुसैन वैट के खिलाफ तहरीर दी हैं। जिनके आधार पर शनिवार की देर रात को दबिश दी गई थी।