फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demonstration for the arrest of the accused.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी पर प्रदर्शन

Tue, 04 Apr 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 04 Apr 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the arrest of the accused.
चौकी पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

खिचरा गोलीकांड में घायल हुई सोनिया किन्नर के आरोपी खुलेआम घूमने पर परिजन और समर्थकों ने गुस्सा मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नामजद आरोपियों पर धमकाने और उनसे जानमाल की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


प्लाट को लेकर तीन माह पूर्व हुए विवाद में गोली लगने से घायल खिचरा गांव की सोनिया किन्नर के आरोपी खुलेआम घूमने पर परिजन और समर्थक मंगलवार को पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान राशिद अली ने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के नौशाद पुत्र अफसर, प्यार पुत्र गुलाम, शाहिद पुत्र शमशाद अज्ञैर प्यार मोहम्मद पुत्र जमशेद गांव के ही रिफाकत अली पुत्र सादक अली के 130 वर्ग गज के प्लाट पर कब्जा करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर नौशाद पक्ष के लोगों ने रिफाकत के साथ मारपीट की थी। भाई के साथ मारपीट की घटना पर जब जाहिद उर्फ सोनिया किन्नर भाई को बचाने आया तो दबंगों ने गोली चला दी। जिसमें सोनिया गंभीर रूप घायल हो गया।


सोनिया के भाई रिफाकत अली ने  बताया कि दोनों आरोपी नौशाद व शाहिद खुलेआम घूम रहे हैं ओर पीड़ित परिजनों पर फैसला करने का दबाव बनाने में लगे हैं।

मामले में प्यार पुत्र गुलाम मोहम्मद व प्यार मौहम्मद पुत्र जमशेद को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। एसओ हरशरन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed