फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Death from being hit by the machine manufacturer.

लोहा कटिंग मशीन की चपेट में आने से कारीगर मौत

Thu, 06 Oct 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 06 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
Death from being hit by the machine manufacturer.
मशीन की चपेट में आने से कारीगर मौत - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा क्षेत्र के खेड़ा गांव के जंगल में स्थित एक लोहा फैक्ट्री में काम करते समय कटिंग मशीन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा काम रोक दिया।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत कराया। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने आश्रित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के राजनगर निवासी सुबोध गर्ग की खेड़ा गांव के पास चितौली जंगल में लोहे की फैक्ट्री है। बुधवार देर रात बिहार के छपरा निवासी 22 वर्षीय अमितेश पांडे फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कटिंग मशीन का पार्ट टूटकर अमितेश की छाती में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारी साथियों ने अमितेश को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जैसे ही अमितेश पांडे की मौत की सूचना फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को मिली उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने आश्रित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। हालात बेकाबू होते देख फैक्ट्री मालिक ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया तो कर्मचारी शांत हुए।

कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर यादव का कहना है कि मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed