फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deaf child, rape.

दिव्यांग बच्ची के साथ गैंगरेप की सूचना से हड़कंप

Tue, 03 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deaf child, rape.
भाइयों ने किया गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

शहर की एक कालोनी में सात वर्षीय मूक बधिर बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची अपने फूफा के यहां आई हुई थी। खेलने के दौरान दो किशोर फुफेरे भाइयों ने उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को थाने ले आई। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है। एक कालोनी में सात वर्षीय मूक बधिर बच्ची पड़ोस में अपनी बुआ के यहां गई थी।
विज्ञापन


वह बुआ के घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद मूक बाधिर बच्ची रोते हुए अपने घर वापस गई। वह लहूलुहान हालत में थी। बच्ची की मां भी मूक बधिर है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दो फुफेरे भाइयों ने गैंगरेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े गैंगरेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों किशोर भाइयों को हिरासत में ले लिया और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।


आरोपी भाइयों का कहना है कि बच्ची खेलते हुए गिर गई थी, जिसके चलते उसे चोट लगी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्यता बच्ची के गिरने से चोट लगना महसूस हो रहा है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed