{"_id":"576aaeee4f1c1b0627b47df4","slug":"current-landed-in-the-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में करंट उतरने से भैंसा की मौत, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी में करंट उतरने से भैंसा की मौत, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल से करंट उतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इमटौरी के जंगल के रास्ते में हुए जलभराव में विद्युत पोल से करंट उतरने पर एक भैंसा की मौत हो गई है। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ला भंडापट्टी सिकंदरगेट निवासी अनीस भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की शाम को वह अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर गांव इमटौरी के जंगल में माल लादने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में हुए जलभराव में करंट उतरने से भैसा की मौत हो गई। पानी में करंट उतरने से हुई भैंसे की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पावर कारपोरेशन से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सलीम, राजकुमार, ओमवीर, असलम, युनूस, इरफान, मुन्नू, वकील, मामचंद आदि मौजूद रहे।