{"_id":"570672374f1c1ba01ac81136","slug":"crazy-lover-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी तुड़वाने वाले सिरफिरे प्रेमी को जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की शादी तुड़वाने वाले सिरफिरे प्रेमी को जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तुड़वाने के लिए उसके मंगेतर को अश्लील मैसेज करने वाले युवक को बृहस्पतिवार को जमानत मिल गई। हालांकि उसके खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और मोबाइल सीज कर साइबर क्राइम सेल को दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने महिला हेल्पलाइन को सही प्रयोग करने की अपील की है। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली है।
विज्ञापन
बहन के मंगेतर के मोबाइल पर कुछ दिनों से एक व्यक्ति अश्लील मैसेज कर रहा है। जिससे शादी टूटने की कगार पर है। एसपी पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और स्वाट टीम को मामले में लगाया। आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह युवती से एक तरफा प्यार करता है। वह नहीं चाहता था कि युवती की शादी किसी और से हो। कोतवाली से आरोपी युवक को जमानत मिल गई। उसके खिलाफ धारा आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि अगर कोई महिलाओं को अश्लील मैसेज करता है। तो महिलाएं थाने में आने से डरती हैं। प्रदेश और पुलिस विभाग की ओर से महिला हेल्पलाइन शुरू की है।