फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Coming treatment of women killed in the accident.

उपचार को आ रही महिला की हादसे में मौत

Fri, 12 Feb 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 12 Feb 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Coming treatment of women killed in the accident.
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में गांव मोडी के पास हापुड़ से गुलावठी की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बूलेंस में टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बूलेंस सवार बीमार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार खुर्जा निवासी धर्मवीर की पत्नी सरिता को डिलीवरी के लिये खुर्जा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई और सरिता को मेरठ के लिये रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक एम्बूलेंस में सरिता को उसका पति धर्मवीर अपने मामा बबलू के साथ मेरठ लेकर आ रहा था। एम्बूलेंस को चालक सरजू चला रहा था।

जब एम्बूलेंस हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोडी के पास पहुंची तो हापुड़ की तरफ से गुलावठी आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बूलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एम्बूलेंस सवार धर्मवीर, चालक सरजू और सरिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया।


एसओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतका के परिचित ब्रह्मचंद की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed