फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Child hit by goods train killing.

मालगाड़ी की चपेट में आई बच्ची, मौत

Tue, 25 Oct 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 25 Oct 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Child hit by goods train killing.
मालगाड़ी - फोटो : demo pic

अल्लाबख्शपुर गांव के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार कर रही बच्ची की मालगाड़ी की चपेट में आ गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर खादर गड़ावली गांव की कुछ महिलाएं रेलवे लाइन से सटे जंगल में मवेशियों के लिए घास काट रही थीं।
विज्ञापन


महिलाओं का खाना लेकर कई बच्चे वहां आए हुए थे। बच्चे खाना अपने परिजनों को देकर वापस जाने लगे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसान लखपत सिंह की बेटी यशोदा (11) पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में घास काट रही महिलाएं बच्ची की ओर दौड़ पड़ीं। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

वहीं, आरपीएफ इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची ब्रजघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed