{"_id":"5921d5614f1c1b106b5360e3","slug":"cheating-with-the-young-man-in-the-name-of-getting-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी देशराज के बेटे गजराज नेे रविवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि गांव सेहल निवासी एक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन
करीब तीन वर्ष पहले व्यक्ति ने उसकी नौकरी फौज में लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने 50 हजार रुपये की मांग की। नौकरी के लालच में उसने उस व्यक्ति को 50 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी उसकी फौज में नौकरी नहीं लग पाई तो उसने व्यक्ति से पैसे वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। एसओ वीके आजाद ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन