फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Caught liquor truck.

शराब से लदा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Caught liquor truck.
1028 पेटी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर के बुलंदशहर रोड पर आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार तड़के शराब से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। साथ ही ट्रक के परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मौका पाकर चालक भाग गया। पकड़ी गई शराब की कीमत 56.74 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली की बुलंदशहर रोड पर एक होटल के समीप ट्रक में पंजाब मार्का की शराब लदी हुई है। सूचना पर आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जिसके बाद ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक से 1028 पेटी शराब की बरामद की गई है। इस दौरान ट्रक चालक मुजाहिद मौका पाकर भाग निकला। जबकि, परिचालक शकील निवासी चरथावल शामली को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि शराब भटिंडा (पंजाब) से अरुणाचल प्रदेश ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत 56.74 लाख रुपये बताई जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी  राजेश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही तस्करों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed