{"_id":"6ae0eb757a489392810bad8f","slug":"fir-registered-against-ten-people-for-assault-following-a-court-order-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130054-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: न्यायालय के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: न्यायालय के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी
विज्ञापन
महोबा। दो मामलों में न्यायालय के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर के हमीरपुर चुंगी निवासी मनीष अहिरवार ने बताया कि उसका मित्र अमन चौरसिया पूर्व में एक न्यायिक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। 15 जुलाई 2025 को अमन ने अपनी मां की गंभीर बीमारी बताकर दो किस्तों में दो लाख रुपये उधार लिए।
अमन ने छह माह बाद रुपये लौटाने की बात कही। जब वह समय सीमा पूरी होने पर 18 मई 2026 को रुपये लेने उसके घर गया तो अमन के पिता अमर, बहन दीपाली, भाई हर्ष, सत्यम और दो अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान गले में पड़ी सोने की चैन, घड़ी, मोबाइल व पर्स में पड़े 5,600 रुपये भी छीन लिए। घटना की तहरीर कोतवाली और एसपी को देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कस्बा खन्ना निवासी सरमन देवी के प्रार्थना पर न्यायालय के आदेश पर महावीर प्रजापति, उसकी पत्नी गिरजा व बेटा सुनील पर मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।