{"_id":"580f518a62cc75b9522adf0d500b03d9","slug":"cash-and-mobile-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से कैश और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से कैश और मोबाइल लूटा
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
अनवरपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ड्यूटी कर लौट रहे युवक को अहमदनगर नयागांव रोड पर चार बदमाशों ने लूट लिया। अहमदनगर नयागांव निवासी कमल किशोर अनवरपुर के पास मेडिकल स्टोर पर काम करता है।
वह बुधवार रात नौ बजे ड्यूटी करके घर लौट रहा था। गांव के पास ही चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर एक हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर भी नहीं मिली है।