{"_id":"57d963ba4f1c1bbf24d47cd4","slug":"car-riders-molesting-young-men-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 14 Sep 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
महिला से की छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ला में पति के साथ घर लौट रही महिला के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपियों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार मजीदपुरा निवासी महिला बुधवार शाम अपने पति के साथ बाजार से लौट रही थी।
विज्ञापन
तभी कार सवार युवक रास्ते से गुजर रहे थे। कार सवार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गए। भीड़ ने मौके पर मौजूद कार का क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हंगामे के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे तैसे गुस्साई भीड़ को शांत कराया। पुलिस कार को लेकर थाने आ गई। महिला के पति ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
थाना प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।