{"_id":"577d5b454f1c1b93477fa717","slug":"car-jewelery-looted-from-delhi-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के व्यापारी से कार-जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के व्यापारी से कार-जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना चौपला से कुछ दूर हाईवे पर कार से हरदोई से परिवार समेत लौट रहे दिल्ली के कारोबारी को बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया। बदमाश कार के साथ कई लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए। मजे की बात यह रही कि हाईवे पर गश्त पर निकली को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने पीड़ित को साथ में लेकर लुटेरों की तलाश में इधर-उधर चक्कर लगाने के बाद घटना की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के थाना जैतपुर की मीठापुर कालोनी निवासी व्यापारी यदुनाथ मूलरूप से यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ हरदोई स्थित पैतृक गांव गए थे। मंगलवार की रात वे पत्नी व बच्चों के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे स्याना चौपला पार करते ही बच्चों के प्यास लगने पर पानी लेने के लिए उन्होंने कार रोकी। कार रुकते ही पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
यदुनाथ, उसकी पत्नी व दोनों बच्चों को असलहे के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाश कार और उसमें रखे कई लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए। करीब दो घंटे बाद हाईवे पुलिस गश्त करती हुई पहुंची तो पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा सुनाई। इस पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को अपनी कार में बैठा लिया और हाईवे पर कई घंटे तक इधर से उधर खोजबीन की, परंतु लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित परिवार को कोतवाली ले आए और हाईवे पर हुई लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज किया और लूट के शिकार परिवार को बस में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया।
उधर, इस बाबत डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि दिल्ली के कारोबारी यदुनाथ ने बच्चों को लघुशंका के लिए कार रोकी थी, तो इसी दौरान चोर कार लेकर रफूचक्कर हो गए। कार में नगदी और जेवरात भी रखे बताए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।