{"_id":"56f161c24f1c1bb162f14d24","slug":"car-and-two-young-men-caught-in-a-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकडे़ कार समेत दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकडे़ कार समेत दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने मोदीनगर रोड पर मुठभेड़ के बाद कार सवार दो युवकों को दबोचने का दावा किया है। उनके पास से दो पिस्टल, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम नंगौला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मोदीनगर की ओर से एक ऑल्टो कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें दो पिस्टल, आठ कारतूस और एक खोखा मिला है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम अनुराग हैं, जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन