{"_id":"578921fd4f1c1b7d5f13e786","slug":"cantor-reflex-railing-broke-into-the-ditch-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैलिंग तोड़ खाई में पलटा कैंटर, दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैलिंग तोड़ खाई में पलटा कैंटर, दो मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कैंटर का पहिया निकला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-24 पर मंसूरपुर कट के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक कैंटर का पहिया निकल गया, जिससे अनियंत्रित होकर कैंटर रैलिंग तोड़कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे परचून का सामान लेकर एक कैंटर दिल्ली से गढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही कैंटर एनएच-24 पर मंसूरपुर कट के पास पहुंचा अचानक उसका एक पहिया निकल गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर कैंटर रैलिंग तोड़कर खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर में सवार दो लोग मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल गाड़ी के नंबर से उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।