फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cantor beat the bike riders.

सबली कट पर कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटे की मौत

Mon, 23 May 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Cantor beat the bike riders.
कैंटर में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-24 पर सबली कट के पास ब्रजघाट से गंगा स्नान कर नोएडा जा रहे बाइक सवार भाई-बहन और मां को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नोएडा के सेक्टर-62 के नवादा रसूलपुर निवासी 23 वर्षीय सचिन पुत्र ब्रह्म सिंह अपनी मां 43 वर्षीय रामेश्वरी और बहन पूजा के साथ बाइक से सोमवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान कर लौट रहा था। दोपहर में जब वह एनएच-24 पर सबली कट के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को पास के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रामेश्वरी और सचिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतकों पास से मिले कागजों से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed