{"_id":"570faaa94f1c1b9b2b4a6ae4","slug":"canter-full-of-animals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
कैंटर में पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाने के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा। हालांकि तस्कर भाग गए। तभी ग्रामीणों को सूचना मिली कि पुलिस सांठगांठ कर कैंटर छोड़ना चाहती है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना मिली एक कैंटर में करीब 15 पशु लादकर गढ़ की तरफ ले जा रहे हैं। पुलिस ने बाबूगढ़ थाने के सामने बैरियर लगाकर कैंटर रुकवा लिया, लेकिन उसमें सवार तस्कर भाग गए।
विज्ञापन
इसी दौरान आसपास के ग्रामीण और हिंदू संगठनों के सदस्यों को सूचना मिली कि पुलिस तस्करों से सांठगांठ कर कैंटर छोड़ने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने तस्करों को जानबूझकर छोड़ा है। विरोध होता देखकर पुलिस ने पशुओं को गोशाला भिजवा दिया। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि कैंटर से 15 पशु मुक्त कराए गए हैं। ग्रामीणों के आरोप निराधार है।