{"_id":"576555fe4f1c1b591811c1b3","slug":"burglars-have-cleaned-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचेसर रोड चौपला पर चोरों ने किया घर साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुचेसर रोड चौपला पर चोरों ने किया घर साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार छत पर सो रहा था। शनिवार सुबह सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला पर राजीव शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने एक कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें से 64 सौ रुपये,
विज्ञापन
करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। चोर ने घर में रखी विद्युत मोटर और दो घरेलू सिलेंडर भी ले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर नीचे आए तो सामान बिखरा देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। आए दिन चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व ही कुचेसर रोड चौपला पर बाइक व स्कूटी के शोरूम में लाखों की चोरी हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।