फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Both lungs were pierced.

बाजू से घुसकर दोनों फेफड़ों को बेध गई थी गोली

Mon, 08 May 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 08 May 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
Both lungs were pierced.
गोलियां - फोटो : demo pic

जरौठी मार्ग पर लूट के दौरान लकड़ी आढ़ती की बाजू में गोली लगने से मौत की गुत्थी सुलझाने में चिकित्सकों को 10 घंटे लग गए। देर रात तक चले पोस्टमार्टम के बाद बाजू से घुसी गोली दोनों फेफड़ों को पार कर व्यवसायी के पेट के मांस में धंसी मिली।

विज्ञापन


इसके लिए चिकित्सकों की टीम जुटी रही और दो बार शव का एक्सरे कराना पड़ा। इससे पहले पोस्टमार्टम में देरी होने और गोली नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को सुबह करीब 11 बजे जरौठी मार्ग पर आर्य नगर निवासी लकड़ी आढ़ती रामवीर सिरोही (55) से 60 हजार रुपये तथा बकाया वसूलने आए व्यवसायी विजयपाल से 20 हजार रुपये बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाशों ने रामवीर से सोने की अंगूठी उतारने को कहने का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके बाजू में गोली मार दी थी फरार हो गए थे। रामवीर का एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया।
 
देहात थाना पुलिस रामवीर की मौत का कारण गोली लगने से दहशत में दिल का दौरा पड़ना मान रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो व्यवसायी के शरीर में गोली नहीं मिली। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में वहां एडीएसपी भी पहुंचे।

दरअसल, पुलिस मामले की फाइल वहीं बंद करना चाहती थी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरस्वती मेडिकल कॉलेज में रविवार को अपराह्न 3.30 बजे रामवीर के शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ था।

उनका कहना है कि गोली लगने से मौत के मामले में सर्व प्रथम शव का दो बार एक्सरे कराया जाता है ताकि गोली का पता लग सके। लेकिन तमाम प्रक्रिया के बावजूद शाम 6 बजे तक गोली नहीं मिली। इस पर मृतक के परिजन भड़क गए।

हालांकि इस मामले की सूचना डीएम कृष्णा करुनेश और सीएमओ डा एके सिंह को दी गई। तब कहीं जाकर पांच चिकित्सकों की टीम डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ नवीन, डॉ रोहित, डॉ आयुष व डॉ अभिषेक का गठन किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद से फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई।

डॉ गुप्ता ने बताया कि टीम ने फिर से एक्सरे कराकर गहन जांच की तो गोली व्यवसायी के पेट के मांस में धंसी मिली। पोस्टमार्टम के दौरान यह बात भी सामने आई कि गोली कंधे में लगने के बाद दोनों फेफड़ों को चीरकर छाती के नीचे पेट के मांस में धंसी थी।

उनका कहना था कि इससे साफ हो गया कि रामवीर की मृत्यु गोली लगने से ही हुई थी। रात्रि 1.30 बजे पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका कहना है कि कुल मिलाकर पोस्टमार्टम में 10 घंटे का समय लगा।

लूट के बाद रविवार दोपहर लकड़ी आढ़ती की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस को अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे हत्या आरोपियों तक पुलिस पहुंच सके। फिलहाल पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले नौसिखुआ अपराधी है।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर दो हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े जरौठी रोड पर लकड़ी आढ़ती रामवीर सिंह निवासी आर्य नगर की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में डीआईजी केएस इनोमुअल भी मौके पर पहुंचकर तहकीकात की थी। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि वारदात के तरीके से ऐसा लग रहा है कि हत्या आरोपी नौसिखुआ अपराधी हैं। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।


पिछले तीन दिन में शहर में लूट और हत्या की वारदात को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा हाईवे और अन्य मार्गों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed