{"_id":"57c84ecb4f1c1bc9592cb10e","slug":"bku-police-erupted-on-indecency-police-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अभद्रता पर भड़की भाकियू, घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की अभद्रता पर भड़की भाकियू, घेरा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने सिंभावली थाने का घेराव कर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में झुलसकर विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों से की गई पुलिस की अभद्रता से नाराज भाकियू ने बृहस्पतिवार को सिंभावली थाने का घेराव कर हंगामा किया। भाकियू की मासिक पंचायत बृहस्पतिवार को सिंभावली गन्ना समिति परिसर में हुई,
विज्ञापन
जिसमें बकाया गन्ना मूल्य का अविलंब ब्याज समेत भुगतान दिलाने के साथ अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह ने सरकारी खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता की जांच कराने और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने बिजली अफसरों द्वारा किसानों के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठी रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने गंगा के उफान और जलभराव से बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा दिलाने और संगठन जिला प्रभारी सतबीर चौहान के खिलाफ
विज्ञापन
राजनीतिक भावना से दर्ज कराए गए रेप के फर्जी मामले को वापस लेने के लिए प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसी दौरान गांव बक्सर निवासी मदन लाल अपने परिवारों को साथ लेकर भाकियू की पंचायत में पहुंचे।
उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उनकी बेटी सुंदरी की शादी करीब चार माह पहले पड़ोस के सिखैड़ा में हेतराम के बेटे मोनू से हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर 28 अगस्त की रात उसे जलाकर मार डाला है।
इसको लेकर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बजाए पीड़ित के साथ ही अभद्रता कर रही है। इतना सुनते ही भाकियू कार्यकर्ताओं के तेवर चढ़ गए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में पंचायत स्थल से उठकर कार्यकर्ता थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
एसओ एनके शर्मा ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर बदसलूकी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। रामवीर पावटी, मूलचंद यादव, भंवर सिंह, कृपाराम राणा, गंगाशरण शर्मा, विनोद तोमर, पुष्पेंद्र, ऋषिपाल, विरेंद्र सिंह, ओमवीर, कपिल, मनोज, जितेंद्र, सुरेंद्र, नंदकिशोर, प्रधान महीपाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।