{"_id":"57bc616e4f1c1b6138d4fce2","slug":"bike-after-man-beaten-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के कागजात होने के बाद भी युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के कागजात होने के बाद भी युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 23 Aug 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक के कागज फर्जी बताकर सीज की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को मुदाफरा चौकी पर तैनात दरोगा ने बाइक के कागज फर्जी बताकर युवक से मारपीट कर दी। जब युवक ने अपने कागजों को सही बताया तो उसकी बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव मुदाफरा निवासी नीरज अपने साथी अर्जुन के साथ मंगलवार को किठौर से अपने गांव मतनौरा लौट रहे थे। रास्ते में मुदाफरा पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कागजात मांगे। आरोप है कि दरोगा ने कागजात को फर्जी बताकर बाइक को सीज करा दिया।
विज्ञापन
जब दरोगा से कहा कि कागज पूरे हैं तो फिर बाइक को सीज क्यों किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने नीरज के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दरोगा ने बाइक छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
नीरज ने रुपये देने से मना कर दिया तो उसकी बाइक को सीज कर दिया गया। नीरज ने इसका कारण पूछा तो उसके कागजों को फर्जी बता दिया। उन्होंने बुधवार को एसपी से इस संबंध में मिलने की बात कही है।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं आया। इसकी जांच कराई जाएगी।