{"_id":"58fceac84f1c1bff568b69eb","slug":"animal-attacked-by-the-sickle-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसा जानवर तो दरांती से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में घुसा जानवर तो दरांती से किया हमला
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
sickle
- फोटो : अमर उजाला
फगौता गांव में खेत में जानवर घुसने पर दबंगों ने भाई-बहन को पीट-पीटकर घायल कर दिया। दोनेां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव फगौता निवासी बबलू दोपहर के समय जंगल में जानवर चरा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच एक जानवर गांव निवासी दमन के खेत में घुस गया। विरोध करने पर दमन ने बबलू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने बबलू पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर बबलू की बहन पूजा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद घायल बब्लू व पूजा ने घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और दमन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अजय अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन