फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused named in son's murder case alleged to have issued threats

Meerut News: बेटे की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पर धमकी देने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Accused named in son's murder case alleged to have issued threats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। महादेव गांव निवासी उत्तम त्यागी ने अपने बेटे की हत्या के मामले में नामजद आरोपितों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तम त्यागी ने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।
उत्तम त्यागी के अनुसार, उनके बेटे की हत्या के मामले में हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना सेक्टर-17 हुडा में प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में यमुनानगर के जगाधरी निवासी आशीष ठाकुर, हिमांशु, कनिष्का, लक्ष्य और बादल नामजद हैं। उत्तम त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी और उनके गिरोह के अन्य सदस्य सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन्हें, उनके चचेरे भाई विक्की त्यागी और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पोस्ट में अगला नंबर उनका होने की बात भी कही जा रही है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed