{"_id":"589dcbdc4f1c1b905237bcac","slug":"account-flown-28-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से 28 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से 28 हजार उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Feb 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना के एक युवक से एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। सुबह फोन पर मैसेज मिलने से युवक को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हापुड़ कोतवाली में दी तहरीर में भटियाना निवासी गौरव पुत्र ज्ञानचंद ने उल्लेख किया है कि उसका रेलवे रोड हापुड़ स्थित इंडियन बैंक में खाता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। चालू करने के लिए एटीएम कार्ड का पासवर्ड और नंबर पूछा। गौरव ने एटीएम कार्ड का पासवर्ड और नंबर बता दिया। इसके बाद आरोपी ने रात में छह बार में उसके खाते से 28 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
सुबह मोबाइल में आए मैसेज से पीड़ित का मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने शुक्रवार को बैंक में पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि रकम आगरा के किसी एटीएम से निकाली गई है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।