{"_id":"233e66450399073a5f4d6d0b6360dc8a","slug":"accident-two-people-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला समेत दो की मौत
अमर उजाला, गढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हुई सड़क हादसे में वृद्ध की जान चली गई, वहीं बहन के घर गई पूर्व अध्यापक की पत्नी की मुजफ्फरनगर में बस की चपेट में आकर मौत हो गई।
सिंभावली के अनूपपुर डिबाई गांव निवासी पूर्व अध्यापक इकबाल खां की 45 वर्षीय पत्नी कल्लो बेगम अपनी बहन से मिलने मुजफ्फरनगर जा रही थी।
वहां पहुंचने के बाद जैसे ही वह कोतवाली के पास बस से उतर रही थी तो सड़क पर आ रही दूसरी बस की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते हुए मुजफ्फरनगर को रवाना हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया।
वहीं गढ़ में स्याना चौपला पर नेशनल हाईवे पार करते समय बदरखा गांव निवासी किसान गंगाशरण सिंह 60 वर्ष को मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल हुए किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि सड़क हादसे में शिकार हुआ किसान मेरठ अस्पताल में भर्ती अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल जानकर घर को लौट रहे थे।