{"_id":"580e1dfe4f1c1bc877bc2615","slug":"a-robber-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सहित एक लुटेरा दबोचा, तीन भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सहित एक लुटेरा दबोचा, तीन भागे
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : Demo Pic
देहात पुलिस ने सलाई गांव की नहर पटरी से रविवार देर रात लूट की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, एक लूटी हुई बाइक और नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने लूट की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। पुलिस मौके से भागे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। देहात पुलिस द्वारा रविवार देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,
विज्ञापन
तभी पुलिस को सूचना मिली की सलाई गांव की नहर पटरी के पास कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को बाइक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
जबकि तीन भाग निकले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम निवासी गांव दौला रजपुरा नोएडा बताया है। उसने अपने फरार साथियों के नाम नीरज व गोलू निवासी कुराना सिंभावली, डैनी निवासी गांव हिम्मतपुर सिंभावली बताए हैं।
पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और 4110 रुपये बरामद किए हैं। बरामद बाइक के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में कई लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है।
थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने कई घटनाओं का खुलासा किया है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।