{"_id":"590391ee4f1c1b4522c0ce56","slug":"a-fire-in-lpg-refill-in-the-car-four-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में एलपीजी रीफिल के दौरान लगी आग, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में एलपीजी रीफिल के दौरान लगी आग, चार झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : DEMO PIC
रसोई गैस सिलेंडर से कार में गैस भरने के दौरान पास में सुलग रही भट्ठी से उठी चिंगारी से आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। आबादी में हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद कार मालिक भाग गया।
विज्ञापन
सिंभावली की सैफी कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपनी कार को किराए पर चलवाता है। शुक्रवार दोपहर वह आबादी के बीच कार खड़ी कर रसोई गैस सिलेंडर से गैस भर रहा था। इसी दौरान हवा के झोंके के साथ पास में सुलग रही भट्ठी से उठी चिंगारी पाइप से जा चिपकी।
विज्ञापन
इसके चलते वहां आग लग गई। आग से चंद कदमों की दूरी पर बैठी मोहल्ले की अनीता, बबली, रामभरोसे और आशीष निवासी सिंभावली झुलस गए। आनन फानन में मोहल्ले के लोगों ने रेत-मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी कार मालिक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोषी कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।