{"_id":"5b33dbd74f1c1b264d8b8ca5","slug":"91530125271-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाली और बाहरवाली के बीच जमकर लात-घूंसे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाली और बाहरवाली के बीच जमकर लात-घूंसे चले
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
घरवाली-बाहरवाली के बीच जमकर चले लात-घूंसे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल गेट के सामने दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लोगों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
सिंभावली निवासी एक व्यक्ति क्षेत्र में पानी के जार सप्लाई करने का काम करता है। उसके अपनी पत्नी के अलावा भी एक महिला से संबंध हैं। बुधवार की दोपहर बाजार में शुगर मिल गेट के सामने दोनों महिलाएं आमने-सामने आ गईं। उनके बीच गाली-गलौज होने के बाद लात-घूंसे चलने लगे। भरे बाजार महिलाओं को भिड़ता देखकर मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने दोनों महिलाओं को समझाबुझा कर शांत कराया। युवक की पत्नी का आरोप है कि दूसरी महिला उसके पति को जबरन डरा-धमका कर रुपये ठगती है, जिसके चलते उसके परिवार में अक्सर कलह भी होती है। लोगों के समझाने के बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। वहीं इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। ब्यूरो