फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मकान का बैनामा करने का झांसा देकर किसान से ठगे 17 लाख

मकान का बैनामा करने का झांसा देकर किसान से ठगे 17 लाख

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मकान का बैनामा करने का झांसा देकर किसान से ठगे  17 लाख
मकान का बैनामा करने का झांसा देकर किसान से ठगे 17 लाख
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बदनौली निवासी एक किसान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मकान का बैनामा कराने का झांसा देकर 17 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव बदनौली निवासी सुधीर पुत्र भीकन सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 11 नवंबर 2017 को गांव के ही सुनील पुत्र रघुराज ने अपने मकान को बेचने की बात कही थी। गांव के ही कुछ लोगों के समक्ष मकान का सौदा 17 लाख रुपये में तय हो गया। आरोप है कि सुनील ने पीड़ित को झांसे में लेकर मकान का बैनामा बाद में करने का भरोसा दिलाकर 21 नवंबर 2017 को अपने खाते में 17 लाख रुपये की धनराशि डलवा ली। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पीड़ित को मकान रहने के लिए दे दिया। पीड़ित ने बताया कि वह बैनामा करने की बात पर उसे लगातार टरकाता आ रहा है। शुक्रवार को जब पीड़ित ने उक्त व्यक्ति से बैनामा करने की बात की तो वह गाली गलौच कर जाम से मारने की धमकी देने लगा। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed