फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नव दंपति ने ऑनर किलिंग का खतरा बता,मांगी सुरक्षा

नव दंपति ने ऑनर किलिंग का खतरा बता,मांगी सुरक्षा

Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नव दंपति ने ऑनर किलिंग का खतरा बता,मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
नव दंपती ने ऑनर किलिंग
का खतरा बता मांगी सुरक्षा

हापुड़। नगर के मोहल्ला मेरठ गेट पुलिस चौकी निवासी एक नव दंपती ने बुधवार को ऑनर किलिंग का खतरा बता थाना कोतवाली में शिकायत की है। नव विवाहिता ने अपने मायके वालों पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगा सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली में दी तहरीर के आधार पर मेरठ गेट पुलिस चौकी निवासी बिंदिया ने बताया कि दिसंबर 2017 में उसने मोहल्ले के ही वरुण से प्रेम विवाह किया था। कोर्ट में भी उसने बयान दिए थे, जिसके बाद उनकी शादी को स्वीकृति मिल गई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पति के साथ खुशी से जीवन यापन कर रही है। मगर, उसके मायके वाले उन दोनों को मार देने की धमकी दे रहे हैं। आलम यह है कि उनका पति नौकरी करने तक भी नहीं जा पा रहा है। दोनों की जान को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में दंपति ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed